Sunday, November 14, 2010

जिंदगी का स्टाइल बदलिए जिंदगी आपको बदल देगी।
हुनर है आप में कर के तो तो देखिये
किस्मत खुद को बदल देगी
हेमंत

Saturday, September 11, 2010

कल आजतक चेनल पर देश के राष्टीय संतो के कारनामे देखकर मुझे गर्व हुआ कि मै भी अंतरास्ट्रीय संत बन सकता हूँ। एक संत काले धन को सफ़ेद करने के गुर सिखा रहा है। एक संत पुलिस वाले के हत्या के आरोपी को अपने आश्रम में शरण देने की बात कहता है। तो एक संत ११ मुखी रुद्रख्स की कीमत लाखो में बताता है। मै ये चिंतन कर रहा कि हिन्दू धर्म व्यावसायिक संतो को हम क्यों स्वीकार कर रहे है। जय हो कॉरपरेट बाबाजी।

Wednesday, August 11, 2010

मेरे से एक लड़की ने लिफ्ट मांगी
लिफ्ट में माँगा पेट्रोल
मेरी गाड़ी थी रिजर्व में
एक बोतल में
आधा लीटर पेट्रोल पम्प से लाया
पैसे लौटाने का कह कर गयी
आज तक नहीं आयी
२५/ बाकी है

Tuesday, August 10, 2010

बर्फ के शहर में
पत्थर मिलते है
काली काली डामर की सड़क पर
लहू के छींटे मिलते है
बोलती बंदूके
रोती आंसू गैस
थक चुकी उम्र में
पत्थर उठाते है हाथ
बचपन और खेल को
भूल कर
पत्थर उठाते हाथ
चूल्हा चोका
छोड़ा उसने
बुर्के मे
पत्थर उठाते हाथ
लक्ष्य मेरा क्या है
मैं नहीं जानता
फिर भी
पत्थर उठाते हाथ

Saturday, August 7, 2010

आपकी अदालत मे
राखी सावंत कपडे उतरती है।
पूरा देश देखता और कहता
एक्सक्लूसिव एक्सक्लूसिव ॥



नटखट कृष्ण को भी शर्म आई
गोपियों के कपडे कैसे छिपाऊ
कलयुग की गोपिया
अपने कपडे यमुना मे
डूबा कर बाहर आई

Thursday, August 5, 2010

कभी जाम तो कभी बोतल
पूछती है मेरे शहर का नाम
पीने से पहले या पीने के बाद
बता दूं उस शहर का नाम