Saturday, April 30, 2011

कल मई महीना सुरू हो जाएगा और २८ मई को मेरा दूसरा जन्म दिन है मौत से सीधा सामना हुआ था लेकिन मुझे ख़ुशी नहीं उदासी लग रही है मैंने अपनी आँखों के सामने २ मासूम बच्चियों को दम तोड़ते देखा था और उनकी माँ सहित ७ जाने दम तोड़ चुके थे। २८/५/२००४ की दोपहर की घटना , कैसे भूलू.............वो दो खुबसूरत चहरे मुझे आज भी याद आते है। ३ से ५ साल के बीच थी वो दोनों फूल सी बच्चियाँ ............मेरे इश्वर! वो जन्हा भी हो खुश रहे........

Wednesday, April 27, 2011

धन्यवाद राज ठाकरे
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना चित्रपट कर्मचारी संगठन ने बिग बी की फिल्म ‘बुड्ढा’ की यूनाइटेड मिल्स में चल रही शूटिंग रुकवा दी। अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘बुड्ढा’ के एक डांस सीन में कुछ विदेशी कलाकार बिना वर्क परमिट के काम कर रहे हैं। इसके बाद मनसे कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन को सूचना देकर फिल्म की शूटिंग रुकवा दी। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार करीब २७ विदेशी डांसरों के पास वर्क परमिट नहीं पाया गया है।
इस खबर से स्पस्ट हो गया है की बॉलीवुड के निर्माता और निर्देशक गोरी चमड़ी की गन्दी मानसिकता का पालन पोषण कर रहे है। ये रंग भेद का सबसे बड़ा उदहारण है कि बॉलीवुड है की हरेक film ke गाने में विदेशी बलाए नाचती नजर आ जायेगी। भारतीय प्रतिभाए चित्रपट की कला को छोड़कर रोटी रोज़ी का दूसरा रास्ता अपना रहे है। धन्यवाद है राज ठाकरे और उनके कार्यकर्ताओ को जिन्होंने विधि विरुद्ध कार्य करे विदेशी कलाकारों को पकड़ा और शूटिंग रूकवाई , बॉलीवुड का ये नया चेहरा कला और कलाकारों के लिए खतरनाक है जो भारतीय कलाकारों के फन की कब्र खोद रहा है और विदेशी लोगो को बगैर वर्क वीजा के बॉलीवुड में काम दे रहा है।

अगर समय के साथ हम नहीं चेते तो बॉलीवुड का ये नया रूप सिनेमा हाल में भारतीय कला की मजाक उडाएगा। धन्यवाद राज ठाकरे, आपके प्रयास को सलाम करता हूँ।

Wednesday, March 9, 2011

आज युवा चाहे वो लड़का हो लड़की अथाह प्रतिभा के धनी होते , युवाओ की प्रतिभा पर संदेह करना संकुचित मानसिकता का परिचायक है। पुष्करण प्रतिभा पर पहली चोट परिवार से तो दूसरी चोट समाज करता है। प्रतिभा रुपी पौध जड़े जमाने से पहले ही मुरझा जाता है।
मे भारतीय क्रिकेट के स्टार खिलाडी युवराज के पिता श्री योगराज सिंह का जिक्र करना चाहूँगा, क्रिकेट खेलते चोटिल हुए और कभी अंतर्राष्ट्रीय मेच खेल नहीं पाए, उन्होंने तय कर लिया ki युवी को स्टार क्रिक्केटर बनाकर ही रहेंगे और युवी स्टार खिलाडी बन भी गए।
एक दौर वो भी आया की युवी की टीम मे जगह खतरे मे पड़ gई। लेकिंग युवी के पिता वो कार्य किया कि युवी फिर फिट होकर टीम मे लौट आये । एक पिता कि मेहनत का परिणाम सामने है
युवी का विश्व कप मे जबरदस्त प्रदर्शन जारी है।
मै युवाओ से कहना चाहूँगा के वे अपने अभिभावकों के मार्ग दर्शन मे सफलता के पायदान चढ़े ।
अभिभावक भी युवाओ के सपने साकार करने मे सहयोग करे।

Sunday, March 6, 2011

आखिर कब तक प्रसूता मरती रहेगी

आज सुबह अखबार देखा तो दुःख हुआ १५ वी प्रसूता की मौत उम्मेद हॉस्पिटल मे हो चुकी थीसंक्रमित गुल्कोस की सप्लाई रुक चुकी है लेकिन हॉस्पिटल मे फैला संक्रमण यमराज बना हुआ है !

मुख्यमंत्री के गृह नगर के ये विकट हालत रो रो कर कह रहे कि कंही सिस्टम मे संक्रमण है ,महिलाओ के लिए संघर्ष करने वाले संघठन मौन होकर मौत का तमासा देख रहे हैरास्ट्रीय महिला महिला आयोग ने इस प्रकरण की तरफ नजर ही नहीं दौड़ाई ! क्या एक परिवार आने वाली ख़ुशी को पाने के लिए ऐसे संक्रमित हॉस्पिटल के दरवाजे पर कदम रखे या नहीं ? क्या उनकी पत्नी, बहु, बेटी, सकुशल घर लौट पायेगी? इस सवाल मात्र से सिहरन पैदा हो जाती है तो इस हॉस्पिटल मे इलाज ले रही है , उनके मन मे कितना खोफ होगा!

Friday, March 4, 2011

होली का पर्व नजदीक आ रहा है हमारा दायित्व है की इस होली पर फेस बुक के साथियों में से एक ऐसे साथी को चुना जाना जो मामा श्री की पदवी से सम्मानित करने योग्य हो, भारतीय चित्रपट के विराट अभिनेता अक्षय कुमार एक बार फिर पिता बनने जा रहे है। सभी साथियों से निवेदन है की वे आपनी बेबाक राय के साथ योग्य साथी का नाम प्रेषित करे।

Sunday, November 14, 2010

जिंदगी का स्टाइल बदलिए जिंदगी आपको बदल देगी।
हुनर है आप में कर के तो तो देखिये
किस्मत खुद को बदल देगी
हेमंत

Saturday, September 11, 2010

कल आजतक चेनल पर देश के राष्टीय संतो के कारनामे देखकर मुझे गर्व हुआ कि मै भी अंतरास्ट्रीय संत बन सकता हूँ। एक संत काले धन को सफ़ेद करने के गुर सिखा रहा है। एक संत पुलिस वाले के हत्या के आरोपी को अपने आश्रम में शरण देने की बात कहता है। तो एक संत ११ मुखी रुद्रख्स की कीमत लाखो में बताता है। मै ये चिंतन कर रहा कि हिन्दू धर्म व्यावसायिक संतो को हम क्यों स्वीकार कर रहे है। जय हो कॉरपरेट बाबाजी।